श्रावस्ती, मार्च 11 -- श्रावस्ती, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद विभाग परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। जिले के 984 विद्यालयों में कुल एक लाख 49 हजार 390 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 16 से 20 मार्च तक कुल पांच दिनों में सम्पन्न होगी। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा कार्यक्रम की जारी किया गया है। जिसके तहत 16 से 20 मार्च तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि 16 मार्च को दो पाली में कक्षा एक से पांच तक की मौखिक परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, कक्षा छह, सात व आठ के लिए पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृह शिल्प तथा दूसरी पाली में खेल व शारीरिक शिक्षा के साथ ही स्काउटिंग की परीक्षा कराई जाएगी। 17 मार्च को पहली पाली म...