गाजीपुर, मार्च 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कर तिथिवार जारी कर दी गयी है। उन्होने कहा कि निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण में प्राप्त दावे या आपत्तियों के निस्तारण के बाद हस्तलिखित पाण्डुलिपियों तैयार करना, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा करना एवं सम्भावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन 16 मार्च तक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 17 मार्च वर्ष 2026 से 13 अप्रैल वर्ष 2026 तक मतदाता सूचियों की कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केन्द्र या स्थलों का क्रमांकन होगा। उन्होने मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां कराने आदि की कार्रवाई समय से पूर्ण किये जाने के ...