गढ़वा, मार्च 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अगले हफ्ते 16 मार्च को रांची के पुराने विधानसभा के समीप स्थित मैदान में राज्य स्तरीय क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन 16 मार्च को होगा। क्षत्रिय गौरव एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए क्षत्रिय गौरव एकता मंच गढ़वा के पदाधिकारियों ने बताया कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक आयोजित की गई है। बैठक में सभी तरह के रूपरेखा पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के शिवहर के सांसद लवली आनंद होंगी। उसके अलावा कार्यक्रम में मंच के राज्य संयोजक बिहार के पूर्व विधायक प्रवीण सिंह उपस्थित होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, झारखंड के पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.