रुडकी, दिसम्बर 29 -- इकबालपुर स्थित लक्ष्मी शुगर मिल में कार्यरत 300 कर्मचारियों को 16 महीने से वेतन नहीं मिलने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए कर्मचारियों ने सोमवार को एकत्र होकर मिल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन देकर उनका वेतन जल्द दिलाए जाने की मांग की। उनका कहना था कि आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि दुकानों से उधार मिलना भी बंद हो गया। लक्ष्मी शुगर मिल इकबालपुर में वर्तमान में करीब 300 कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें 16 महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। वेतन नहीं मिलने से उनकी पारिवारिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। बच्चों की स्कूल फीस से लेकर खाने का खर्च और दवाइयों का खर्च उठाना अब भारी पड़ रहा है। कर्मचारियों के पास आय का कोई दूसरा साधन भी नहीं है। उनका कहना था कि स्थिति इतनी खराब ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.