चतरा, मई 4 -- गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड सभागार में भारत की आगामी जनगणना 2027 को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में जनगणना कर्मियों के लिए दो चरणों में सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान कुल 85 जनगणना कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।प्रखंड क्षेत्र में 16 मई से 14 जून तक मकानों के सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए 73 प्रगणकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो घर-घर जाकर मकानों का विवरण दर्ज करेंगे। इसके साथ ही कार्य की निगरानी के लिए 12 पर्यवेक्षकों तथा 82 एचएलबी कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है,ताकि सूचीकरण कार्य पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो सके।जनगणना प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक मई स...