औरैया, मई 15 -- औरैया। शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के तहत 16 मई को तहसील अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी बृजेश कुमार करेंगे। प्रशासन की ओर से जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से तहसील अजीतमल पहुंचकर जनसमस्याओं के निस्तारण में भाग लें। समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर निस्तारण कराया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को विभागीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह भी पढ़ें- पट्टी में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...