उन्नाव, जनवरी 13 -- उन्नाव। 16 विकास खंडों में जिला सेवा योजन विभाग पंजीयन व रोजागार मेले का आयोजन करेगी। 16 जनवरी से शुरू होने वाले शिविर 4 फरवरी तक चलेंगे। इसमें सिक्योरिटी गार्ड के पंजीयन व रोज़गार के इच्छुक लोग आवेदन कर सकेंगे। जिला सेवा योजन अधिकारी प्रीति चन्द्रा ने बताया कि सिकंदरपुर कर्ण में 16 जनवरी को पहला रोजगार मेला लगेगा। यह सभी 16 ब्लॉक में अलग अलग तिथि में लगेंगे। 4 फरवरी को आखिरी रोजगार मेला औरास में लगेगा। उन्होंने साफ किया है, की अतिरिक्त शुल्क देय नही है। पूरी प्रक्रिया निशुल्क है। चयनित कंपनी को भी इस बाबत लिखित में आदेश जारी किए गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.