बस्ती, अप्रैल 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। परसरामपुर थानाक्षेत्र के ढेलहूपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन किसानों की करीब 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। तेज गर्म हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। गांव के ही लोगों पर फसल जलाने का आरोप लगाने पर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मामला मारपीट हो गई।गांव निवासी अवधेश नारायण सिंह के खेत में अचानक आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए समर्थ सिंह और रामसुरेश के खेत तक पहुंच गई। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, दमकल के पहुंचने तक काफी नुकसान हो चुका था। दमकल कर्मियों और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में तीनों किसानों की लगभग 16 बीघा फसल पूरी तरह जलकर राख हो ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.