बदायूं, फरवरी 20 -- बिल्सी, संवाददाता। ग्राम सतेती में करीब 16 बीघा नवीन परती व तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर नायब तहसीलदार बदन सिंह ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों के अनुसार उक्त भूमि पर लंबे समय से लोगों का कब्जा है। इस संबंध में पूर्व में गांव के लोगों ने एसडीएम से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद राजस्व विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया। जांच के दौरान पाया गया कि विवादित भूमि पर वर्तमान में गेहूं की फसल खड़ी है। नायब तहसीलदार ने निर्देश दिए कि फसल को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाई जाए। फसल पकने के बाद उससे प्राप्त अनाज की नीलामी कराई जाएगी और प्राप्त धनराशि सरकारी मद में जमा कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फसल कटान के बाद भूमि से अवैध कब्जा हटाकर उसे राजस्व अभिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.