बुलंदशहर, फरवरी 2 -- जिले में खसरा और रूबेला (एमआर) के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आगामी 16 से 27 फरवरी तक विशेष एमआर अभियान चलाया जाएगा। सोमवार को सीएमओ सभागार में आयोजित बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने मामले में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डा. हरेंद्र सिंह बंसल ने बताया कि अभियान के दायरे में जिले के 3929 सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान, स्कूल और मदरसे आएंगे। यहां 5 से 10 वर्ष की आयु के दो लाख 95 हजार 950 बच्चों को कवर किया जाएगा। प्रत्येक एएनएम को प्रतिदिन 100 से 125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। टीकाकरण टीमें स्कूल पहुंचने से एक दिन पहले ही सूचना देंगी। किसी भी बच्चे को खाली पेट टीका नहीं लगाया जाएगा। स्कूलों में बच्चों को मिड-डे मील या लंच कराने के बाद ही वैक्सीन दी जाए। ...