मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह के नेतृत्व में बुधवार को हाउस टैक्स की वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान 16 प्रापर्टी को बकाए में सील करने की कार्रवाई की गई। एक करोड़ दस लाख रुपये की वसूली भी की गई। वसूली का आंकड़ा 77 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सिविल लाइंस स्थित एक होटल संचालक को चेतावनी दी गई। गुरुवार तक टैक्स जमा नहीं कराने पर सील करने की चेतावनी दी गई। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि टैक्स के बकाएदार अपना-अपना टैक्स 31 मार्च से पहले जमा करा दें। जिससे वह अतिरिक्त ब्याज से बच सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.