सराईकेला, अप्रैल 11 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड अंतर्गत ग्राम बडा सूपाईसाई में हरि संकीर्तन समिति की ओर से तीन दिवसीय हरि संकीर्तन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। बताया गया कि धार्मिक आयोजन 16 से प्रारंभ होकर 18 अप्रैल, 2026 तक चलेगा। चैतन्य महाप्रभु की कृपा से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 16 प्रहर हरि संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के तहत 15 अप्रैल की रात 7 बजे गांधीवास से शुभारंभ होगा। 16 अप्रैल की सुबह 8 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे अधिवास कार्यक्रम आयोजित होगा। 18 अप्रैल को दही खेला के साथ महायज्ञ का समापन किया जाएगा। महायज्ञ में विभिन्न कीर्तन मंडलियों की ओर से भजन-कीर्...