मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- कांटी। एनटीपीसी कांटी के सहयोग से केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट) हाजीपुर में संचालित 16 प्रशिक्षुओं का चार माह का विशेष प्रशिक्षण संपन्न हो गया। गुरुवार को प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। उमेश कुमार, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) व महेश कुमार सुथार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को उद्योगोन्मुख तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाना है। सभी 16 प्रशिक्षित युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन भी हो चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.