16 पीड़िताओं को दिलाया 48 लाख का मुआवजा
लखीमपुरखीरी, मई 14 -- एसपी डा. ख्याति गर्ग के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता के साथ निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पंजीकृत महिला संबंधी गंभीर अभियोगों में पात्र पीड़िताओं को रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु व्यापक अभियान चलाया गया। थाना प्रभारियों, महिला सहायता प्रकोष्ठ, मिशन शक्ति सेल एवं संबंधित शाखाओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि महिला अपराधों से संबंधित प्रत्येक पात्र प्रकरण में तत्काल आवश्यक कार्रवाई हो। आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ की सक्रिय कार्रवाई व अनुश्रवण के नतीजतन 16 पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन स्तर से 48 लाख रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.