16 दुकानदारों से वसूला गया 8400 रुपए का जुर्माना
मुंगेर, जून 24 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शहर में मंगलवार शाम 5 बजे के आसपास नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान ट्रैफिक नंबर-1 से बाटा चौक तक संचालित किया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले 16 दुकानदारों से कुल 8,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, कार्रवाई के क्रम में कई दुकानदारों का सामान जब्त किया गया, जबकि कुछ अस्थायी शेड भी तोड़े गए। अभियान का नेतृत्व उपनगर आयुक्त नसीमुद्दीन खान कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ नगर प्रबंधक मनोज कुमार भारती एवं नवनीत कुमार के साथ-साथ दिनेश कुमार, विश्वनाथ यादव, कारेलाल, चंदन और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.