जामताड़ा, मार्च 21 -- 16 दिवसीय गणगौर पूजा का श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न 16 दिवसीय गणगौर पूजा का श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्नजामताड़ा,प्रतिनिधि।मारवाड़ी समाज की महिलाओं की ओर से आयोजित 16 दिवसीय गणगौर पूजा का समापन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पूजा के अंतिम दिन महिलाओं ने सुबह स्नान कर पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर मिट्टी की गौरा-ईसर की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान मेंहदी और सिंदूर अर्पित किया गया तथा विभिन्न प्रकार के मीठे व्यंजनों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके बाद पूरे श्रद्धा भाव के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं में विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली। पारंपरिक गीतों और रीति-रिवाजों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया। मारवाड़ी समाज में गणगौर पूजा का व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.