16 दिन से खेतों तक नहीं पहुंची बिजली
अलीगढ़, जून 26 -- छर्रा, संवाददाता। क्षेत्र में 10 जून को आई तेज आंधी के बाद से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम बाई खुर्द के किसानों का कहना है कि आंधी में कई बिजली के पोल टूट गए और अनेक झुक गए, जिससे खेतों तक बिजली नहीं पहुंच पा रही है। लगातार 16 दिनों से बिजली ठप रहने के कारण फसलों की सिंचाई प्रभावित हुई है और फसलें सूखने लगी हैं। प्रधान राजपाल सिंह और ग्रामीणों ने बताया कि खेतों पर बिजली न पहुंचने से फसलों की सिंचाई नहीं हो सकी, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए किसानों ने बताया कि 16 दिन बीत जाने के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। किसान कुवर प्रसाद ने बताया कि सिंचाई न होने के कारण उनकी छह बीघा बैंगन की फसल पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.