16 दिन बाद भी 18 माह की बच्ची नहीं मिली, अब एक लाख का इनाम
रांची, मई 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कोकर के खोरहाटोली से 9 मई की शाम से लापता अदिति पांडेय नामक 18 महीने की बच्ची का 16 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इसको लेकर रांची पुलिस ने अदिति को ढूंढ निकालने वाले को दी जाने वाली इनाम की राशि बढ़ा दी है। पता बतान वाले को अब एक लाख रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा। इससे पहले 50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई थी। गौरतलब है कि सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली से नौ मई की शाम करीब साढ़े चार बजे मासूम बच्ची उस समय लापता हो गई, जब वह घर के आंगन में खेल रही थी। यह भी पढ़ें- लापता बच्ची को खोज निकालने के लिए किया पैदल मार्च मां अंकिता पांडेय काफी देर तक बच्ची को नहीं देखा तो वह परेशान हो गई। हर जगह खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। घटना वाले दिन रात आठ बजे तक मनीष और अंकित पूरे मुहल्ले में घूमघूम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.