एटा, मार्च 7 -- गांव खैरपुरा निवासी शिवानी देवी ने बताया कि 14 वर्षीय बेटा अंकित उर्फ सिंघम जो कस्बा के पीएस पब्लिक स्कूल का छात्र है। 20 फरवरी को घर से दावत में जाने की बात कहकर निकला था उसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस का ही युवक उनके बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने घटना के दो दिन बाद 22 फरवरी को कोतवाली राजा का रामपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। 16 दिन बीत जाने के बाद भी छात्र का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे पीड़ित मां-बाप ने डीएम-एसएसपी से शिकायत की और शिकायत करते हुए भावुक हो गए। आलाधिकारियों से अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की है। बताया कि बेटे के साथ कोई अनहोनी घटना भी हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.