जमशेदपुर, मार्च 9 -- 16 दिनों के बाद जुबली पार्क का गेट आज खोल दिया गया। संस्थापक दिवस की तैयारी को लेकर और दो से छह मार्च तक आम लोगों के भ्रमण के दौरान कोई असुविधा न हो, इसके लिए इसे बंद किया गया था। पूर्व में यह 7 मार्च को ही खुलना था, लेकिन होली की वजह से दर्शकों की पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंचने पर टाटा स्टील प्रबंधन ने सजावट देखने के लिए एक दिन का अवधि विस्तार किया था। और इसी वजह से सात के बजाय इसे खोलने की तारीख 9 मार्च तय की गई।जुबली पार्क का गेट बंद किए जाने की वजह से यातायात का दबाव स्टेट माइल रोड पर बढ़ गया था। अब आज से वह अतिरिक्त दबाव खत्म हो गया है और जुबली पार्क से बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी जाने वालों को सहूलियत हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.