16 दिनों में पूरा किया जनगणना का अंतिम चरण, शिक्षिका पुनीता वर्मा बनीं मिसाल
सीतामढ़ी, मई 19 -- सीतामढ़ी। जिम्मेदारी बड़ी हो और समय कम, तो सफलता के लिए मेहनत और समर्पण ही सबसे बड़ा आधार बनता है। जिले के बथनाहा प्रखंड के मध्य विद्यालय सिंगरहिया-1 में कार्यरत शिक्षिका पुनीता वर्मा ने इसे सच साबित कर दिखाया है। उन्होंने जनगणना 2027 के प्रखंड स्तरीय अंतिम चरण के कार्य को मात्र 16 दिनों में पूरा कर एक नई मिसाल कायम की है। सिंगरहिया पंचायत के मुखिया आवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह चार्ज अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज मिश्रा और पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार मौजूद रहे। इस दौरान पुनीता वर्मा ने अपने क्षेत्र में किए गए सर्वेक्षण, डेटा सत्यापन और फील्ड रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। पुनीता वर्मा ने बताया कि जनगणना कार्य के दौरान उनकी टीम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.