महाराजगंज, मार्च 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के उभरते ताइक्वांडो खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए जिलाधिकारी ने 16 खिलाड़ियों को वर्ल्ड ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवन (साउथ कोरिया) द्वारा जारी ब्लैक बेल्ट उपाधि के प्रमाण पत्र वितरण किया गया। खिलाड़ियों की मेहनत व लगन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि इस वर्ष जिले के 16 खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन व उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर ब्लैक बेल्ट की उपाधि हासिल की है। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी पहले भी राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ा चुके हैं तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। ब्लैक बेल्ट फर्स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.