मेरठ, अक्टूबर 14 -- विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार से नगर निगम के कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार से नगर निगम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन शुरू किया। अब 16 अक्तूबर तक ऐसे ही काम करेंगे। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ लखनऊ के आह्वान पर नगर निगम के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, अकेंद्रीकृत सेवा संवर्ग नियमावली को लागू किये जाने, संविदा कर्मचारियों को स्थाई किये जाने, आउटसोर्स कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारियों की भांति वेतन, भत्ते, अवकाश, मेडिकल आदि मांगों को लेकर सोमवार से आंदोलन प्रारंभ किया है। नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष अनीस अहमद, संगठन मंत्री वैभव वार्ष्णेय ने बताया कि कर्मचारियों की मांगें शासन स्तर पर लम्बित हैं। मांगे पूर्ण न होने के कारण पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.