16 जून से पुराने समय पर संचालित होगा जू व नेचर सफारी
बिहारशरीफ, जून 12 -- राजगीर, निज संवाददाता। जू सफारी एवं नेचर सफारी के संचालन समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए अप्रैल माह में संचालन अवधि घटा दी गई थी। मौसम की स्थिति में सुधार को देखते हुए प्रशासन ने दोनों पर्यटन स्थलों को 16 जून से पुराने समय पर संचालित करने का निर्णय लिया है। अब सफारी रोज सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक संचालित होगा। पर्यटक दोपहर तीन बजे तक ही परिसर में प्रवेश कर सकेंगे। 15 अप्रैल से सफारी का संचालन सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक सीमित कर दिया गया था। दोपहर के बाद पर्यटकों के प्रवेश पर रोक था। प्रायोरिटी पैकेज भी केवल एक स्लॉट में संचालित हो रहा था। अब पर्यटक पूरे दिन सफारी का आनंद ले सकेंगे। (राजगीर से अनूप कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.