16 जून से खुलेंगे परिषदीय विद्यालय
गाजीपुर, जून 12 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद 16 जून से सैदपुर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालय पुनः संचालित होंगे। विद्यालय खुलने को लेकर शिक्षा विभाग और प्रधानाध्यापकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से सभी विद्यालयों में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई तथा बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सैदपुर ब्लॉक में कुल 179 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें लगभग 18 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में 19 मई से ग्रीष्मावकाश चल रहा था। अब विद्यालय खुलने से पहले परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। खंड शिक्षा अधिकारी उदय चंद्र राय ने बताया कि यदि शासन स्तर से गर्मी के मद्देनजर अवकाश बढ़ाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.