बिजनौर, जून 11 -- सिंचाई संघ उप्र बिजनौर की मासिक बैठक कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता पर उत्पीड़न करने तथा एसीपी समेत अन्य सेवा संबंधी लाभ समय से न दिए जाने का आरोप लगाया। पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि यदि इस सप्ताह समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सिंचाई संघ 16 जून से अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड बिजनौर के कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू करने के लिए बाध्य होगा। यह भी पढ़ें- 16 जून से ईई कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे सिंचाई कर्मी बैठक का आयोजन बुधवार को जिलेदारी कार्यालय, सिंचाई खंड में आयोजित बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि परिषद के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कई बार पत्रों के माध्यम से वार्ता का प्रयास किया गया, लेकिन अधिशासी अभियंता की ओर से बातचीत के ...