16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा
विकासनगर, जुलाई 13 -- विकासनगर। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव के तहत विकासनगर में 16 जुलाई को प्राचीन शिव मंदिर, लक्ष्मणपुर से भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। रथ यात्रा दोपहर दो बजे मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजारों से गुजरेगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहेंगे। मंदिर सचिव राजकुमार रोहिला ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 15 जुलाई को भजन संध्या से होगी। इसमें नोएडा के प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक तिवारी तथा बृज निधि, गोवर्धन अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को प्रातः पांच बजे मंगला आरती, सुबह आठ बजे छप्पन भोग एवं प्रसाद अर्पण, प्रातः 10 बजे हवन-पूजन तथा दोपहर दो बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- नवयौवन रूप में भगवान जगन्नाथ दें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.