प्रयागराज, अप्रैल 5 -- श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट के पदाधिकारियों की रविवार को कटघर स्थित प्रयागेश्वर नाथ जगन्नाथ मंदिर के परिसर में बैठक हुई, जिसमें 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भव्यता के साथ निकालने का निर्णय हुआ। 29 जून को भगवान का स्नान व विश्राम यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ. उदय प्रताप सिंह ने ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त, गगन दास गुप्त, जयराम गुप्त, उमेश चंद्र जायसवाल, त्रिलोकी केसरवानी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.