16 जुलाई को देहरादून में निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
देहरादून, जुलाई 13 -- देहरादून। चैतन्य महाप्रभु नामहट्ट श्री जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट, बिजयपुर, नयागांव, हाथीबड़कला की ओर से 16 जुलाई 2026 को भगवान श्री जगन्नाथ जी की 8वीं वार्षिक भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब में हुई प्रेस वार्ता में बताया कि यह रथयात्रा प्रेम, सेवा, समता, भाईचारे और हरिनाम संकीर्तन का संदेश लेकर निकलेगी। भगवान श्री जगन्नाथ भक्तों को दिव्य दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार 16 जुलाई सुबह 11 बजे लीची बाग में मंगलाचरण, हरिनाम संकीर्तन एवं उद्घाटन समारोह से होगा। दोपहर 12 बजे महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा, जबकि दोपहर 2 बजे रथयात्रा लीची बाग से प्रारंभ होकर सेंट्रियो मॉल पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Hapur News: आये जग के पालन हार, आज म्हारे अंगना में वहां संक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.