प्रमुख संवाददाता, जून 29 -- मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की वेबसाइट पर साइबर अटैक किया गया। साइबर अपराधियों ने वेबसाइट को हैक कर इस पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी लिखी। करीब 16 घंटे मेडा की वेबसाइट को हैक रखा गया। मामले की जानकारी मिलते ही मेडा अधिकारियों ने तुरंत ही एसएसपी और बाकी अधिकारियों को सूचना दी। दूसरी ओर, वेबसाइट को ठीक कराने के लिए संबंधित टीम ने काम शुरू किया और संबंधित कंपनी को सूचना दी। रविवार सुबह शिकायत पुलिस को दी गई। फिलहाल वेबसाइट को ठीक करा लिया है। इस प्रकरण में साइबर क्राइम टीम, एसटीएफ और खुफिया विभाग की टीम कार्रवाई में लगी है।वेबसाइट का हैकर्स ने होम पेज बदला मेरठ विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर साइबर अपराधियों ने शनिवार रात को किसी समय साइबर अटैक किया। इस दौरान वेबसाइट को हैक कर लिया और इसका होम-पेज बदल दिया। आर...