16 घंटे गुल रही 150 गांवों की बिजली
संतकबीरनगर, जून 20 -- लोहरैया, हिन्दुस्तान संवाद। घनघटा तहसील क्षेत्र के हैंसर स्थित कोचरी उपकेंद्र पर बीती रात करीब 11 बजे से ही लगभग 150 गांवों की बिज़ली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई। किसी को कोई जानकारी नहीं रही कि बिज़ली क्यों बाधित है। भीषण गर्मी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। जागते हुए लोगों ने रात गुजारी। बिजली से चलने वाले उद्योग धंधे व उपकरण ठप रहे। एक कर्मचारी से फोन पर बात करने पर पता चला है कि सुबह से नाथनगर से 33 केवी की मेन सप्लाई लाईन बाधित है, सुबह से लाईनमैन लगे हुए है, लेकिन फाल्ट ढूंढ़ने में असफल रहे। यह भी पढ़ें- 14 घंटों से बिज़ली गुल,भीषण गर्मी से लोग परेशान, जाग कर गुजारी रात दोपहर बाद तीन बज बहाल हुई तो राहत हुई।एसडीओ मिराज अहमद ने बताया कि रात में 33 केवी की मेन लाइन में कहीं फाल्ट है, उसे ढुंढ़वाया जा रहा है जल्द ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.