16 घंटे गुल रही बिजली, पेयजल संकट से जूझे लोग
कन्नौज, मई 30 -- मानीमऊ। तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में आधा दर्जन पेड़ धराशायी हो गए और कई स्थानों पर बिजली के पोल व तार टूट गए। इसके चलते मानीमऊ, मियागंज और मड़हरपुर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति करीब 16 घंटे तक ठप रही। बिजली न होने से समरसेबिल नहीं चल सके और घरों में पेयजल संकट पैदा हो गया। लोगों को पीने के पानी के लिए दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी। मानीमऊ-ठठिया मार्ग पर सुलतानापुर गांव के पास पीपल का पेड़ सड़क पर गिरने से आवागमन भी प्रभावित रहा। बाद में पेड़ हटाकर यातायात बहाल किया गया। विद्युत कर्मियों ने दिनभर मरम्मत कार्य कर शाम करीब चार बजे आपूर्ति शुरू कराई। बारिश से मक्का किसानों को राहत मिली, हालांकि तेज हवा से कुछ फसलों को नुकसान भी पहुंचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.