16 ग्राम स्मैक सहित युवक गिरफ्तार
बहराइच, जून 12 -- रुपईडीहा। स्थानीय पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने गुरुवार की रात इंडो नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 651/2 पास नेपाल की ओर तेजी से भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास 16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उक्त जानकारी देते हुए रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि मैं, एसआई अजय कुमार का. रविन्द्र यादव आदि व एसएसबी के एसआई देवेंद्र सिंह, विकास त्रिवेदी व डॉग हैंडलर गुरुदेव यादव के साथ इसे घेर कर पकड़ लिया गया। युवक की पहचान मेहंदी हसन पुत्र अब्दुल हक निवासी चकियारोड थाना रुपईडीहा के रूप में हुई है। युवक के विरुद्ध एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय बहराइच भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.