16 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
कटिहार, मई 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के मोरसंडा मिलन चौक के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को 16 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मोरसंडा होकर एक बाइक सवार युवक स्मैक लेकर गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मिलन चौक के पास नाकेबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 16 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से बाइक को भी जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.