16 को रवाना होगा कांवरियों का जत्था
सोनभद्र, अगस्त 12 -- शक्तिनगर। आगामी 16 अगस्त को नवयुवक कांवरिया संघ कोहरौलिया के तत्वाधान में कांवरियों का जत्था झींगुरदह हनुमान मंदिर के लिए रवाना होगा। समिति के अध्यक्ष राम सजीवन गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गाजे बाजे के साथ हजारों कांवरियों -भक्तो की टोली हनुमान मंदिर के लिए रवाना होगी जहां रात भर हवन, कीर्तन, भजन का कार्यक्रम चलेगा। सुबह 17 अगस्त को टिप्पा झरिया से जल लेकर प्राचीन शिव मंदिर कोहरौलिया शिवलिंग पर भक्तो द्वारा जलाभिषेक करेंगे। बताया कि इस बार 27 वां साल है जब यह जलाभिषेक लगातार किया जायेगा। यह भी पढ़ें- सहदेई से युवा श्रद्धालुओं की जत्था देवघर में जलाभिषेक को ले हुए रवाना यह भी पढ़ें- चाकुलिया: 15 कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.