लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- खंभारखेड़ा चीनी मिल बंदी की अन्तिम नोटिस जारी हो गई है। चीनी मिल 16 मार्च को बंद हो रही है। मिल बंदी की सूचना समितियों, किसानों को भेजी जा चुकी है। चीनी मिल के यूनिट हेड अवधेश कुमार गुप्ता ने बताया कि चीनी मिल क्षेत्र के किसानों के पास चीनी मिल को आपूर्ति योग्य गन्ना समाप्त हो गया है। इस कारण चीनी मिल को मांग के अनुसार गन्ना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। आये दिन मिल नो केन में बंद हो रही है। इससे मिल का पेराई कार्य बाधित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों के पास गन्ना है वह 16 मार्च तक चीनी मिल को अपना गन्ना अनिवार्य रूप से आपूर्ति कर दें। इसके बाद चीनी मिल का पेराई सत्र बंद कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...