मधुबनी, फरवरी 12 -- हरलाखी। मिथिला की पारंपरिक 15 दिवसीय मध्यमा परिक्रमा यात्रा 16 फरवरी को नेपाल के कचुरीधाम से शुरु होगी। जहां जनकपुरधाम स्थित रत्नासागर में परिक्रमा यात्री दिन का भोजन करेंगे और हनुमानगढ़ी में रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं 17 को परिक्रमा यात्री कल्याणेश्वर स्थान और 18 को फुलहर पहुंचेंगे। इस तरह हज़ारों परिक्रमावासी 15 देव स्थलों की परिक्रमा करेंगे। इसको लेकर भारत के देवालयों में तैयारी शुरू हो गई है। यात्रा की शुरुआत फाल्गुन मास के कृष्णपक्ष चतुर्दशी यानि सोमवार के दिन से हो रही है। इस दिन नेपाल के कचुरीधाम मंदिर से श्री मिथिला बिहारी विहारिणी भगवान का डोला लेकर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मिथिलाधाम की परिक्रमा यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। जनकपुर के रत्नसागर तालाब पर दिन का विश्राम व भोजन करते हुए विदेह राज के दरबार म...