गुमला, जून 13 -- गुमला। जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर गुमला द्वारा 16 जून को नगर भवन में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में 17 प्रतिष्ठित नियोजक भाग लेंगे, जो कुल 1639 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगे। यह जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी अनामिका तिर्की व यंग प्रोफेशनल रवि कुमार गहलोत ने दी। उन्होंने बताया कि यह मेला गुमला सहित आसपास के युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर अवसर है, जहां विभिन्न कंपनियों में चयन की संभावना रहेगी। यह भी पढ़ें- पुन्हाना आईटीआई में 16 को रोजगार मेला लगेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...