गिरडीह, मार्च 1 -- गिरिडीह। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में प्रेसवार्ता कर नगरपालिका आम निर्वाचन के सफल समापन के पश्चात उप महापौर और उपाध्यक्ष के अप्रत्यक्ष चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि महापौर एवं वार्ड पार्षदों के निर्वाचन के बाद अब नगर निगम और नगर पंचायत में उप महापौर तथा उपाध्यक्ष चुनाव संबंधित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। स्पष्ट किया कि यह चुनाव प्रत्यक्ष मतदान से जनता द्वारा नहीं, बल्कि निर्वाचित पार्षदों के बीच आयोजित विशेष बैठक में कराया जाएगा। इसके लिए निर्धारित तिथि पर सभी निर्वाचित पार्षदों को सूचना जारी की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता अधिकृत पदाधिकारी द्वारा की जाएगी। पूरी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होगी। कहा कि 10 से 20 मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.