16 को आयोजित होगा जॉब कैंप
पूर्णिया, मई 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बियाडा स्थित जिला नियोजनालय, संयुक्त श्रम भवन, सरकारी आईआईटी परिसर में 16 मई को जॉब कैंप आयोजित किया जा रहा है। जिसमें नोएडा के प्राइवेट सेक्टर की कंपनी हिस्सा लेगी। जिला नियोजनालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार जॉब कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। इसमें कंपनी की ओर से प्रोडक्शन असोसिएट के पद पर 12 वीं तथा आईटीआई या डिप्लोमा किए अभ्यर्थियों के लिए 80 सीटों पर बहाली होगी। 18- 30 वर्ष आयु वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों का बेंगलुरू के जिगानी में कार्य स्थल होगा। यह भी पढ़ें- आज धमदाहा में जॉब कैंप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.