16 के बजाय 15 मार्गों पर 30 स्लीपर बसें चलेंगी, टेंडर जारी
लखनऊ, अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम पहली बार निजी ऑपरेटरों के ज़रिए अनुबंध पर स्लीपर बसें चलाने जा रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है, जिसकी अंतिम तारीख 7 सितंबर रखी गई है। टेंडर के मुताबिक पूर्व में यूपी से 6 राज्यों के बीच स्लीपर बस संचालन को लेकर 16 रूट तय करते हुए 32 बसें चलाने की योजना थी, जिसे अब बदलकर 15 रूटों पर 30 स्लीपर बसें अनुबंधित करने का निर्णय लिया गया है। इसी बदलाव के तहत मेरठ से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला रूट पर 2 स्लीपर बसों का संचालन निरस्त कर दिया गया है। नए रूटों में लखनऊ से बिहार और राजस्थान के 4 शहरों के लिए बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन गोमती नगर के विभूति खंड में पीपीपी मॉडल पर बन रहे नए बस टर्मिनल से होने की संभावना है। टेंडर प्रक्रिया को तीन महीने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.