मथुरा, मई 31 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 16 परीक्षा केन्द्रों पर 8, 9 एवं 10 जून को होगी। परीक्षा की प्रत्येक पाली में 6240 अभ्यर्थी भाग लेंगे। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने 16 सेक्टर और 16 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात करते हुए परीक्षा को सकुशल, निर्विघ्नन नकल विहीन, निष्पक्षता एवं सुचितापूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- 16 केन्द्रों पर होगी आरक्षी नागरिक पुलिस परीक्षापरीक्षा की व्यवस्थाएँ शनिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, रिजर्व मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों, सहायक नोडल अधिकारी (पुलिस), केन्द्र प्रभारी पुलिस, जनपदीय नियंत्रण कक्ष प्रभारी आदि की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ...