जामताड़ा, जुलाई 20 -- रविवार को जिले के विभिन्न 16 परीक्षा केंद्रों में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्त्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024 शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। इस परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया गया था। जिसमें सभी 16 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4380 परीक्षार्थियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पाली में 1060 परीक्षार्थी हीं उपस्थित रहे, जबकि 3320 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। लिहाजा परीक्षा में जिला भर में लगभग 25 प्रतिशत परीक्षार्थी हीं शामिल हो सके। कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीसी आलोक कुमार व एसपी शंभू कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- सरायकेला-खरसावां के 25 केंद्रों पर 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने दी...