मधेपुरा, जून 9 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। सीएचसी प्रभारी डॉ वरुण कुमार के निर्देश पर 0 से 5 साल के बच्चों, किशोर किशोरियों व गर्भवती महिलाओं के लिए 16 केंद्रों पर सोमवार को मासिक टीकाकरण कार्यक्रम आरआई चलाया गया। बीएचएम कुमार धनंजय ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 16 आंगनबाड़ी व एचएससी केंद्र पर एएनएम, आशा, सेविका द्वारा टीकाकरण कार्यक्रम में बच्चों, किशोर किशोरियों व गर्भवती महिलाओं को विभिन्न प्रकार के टीके जैसे बीसीजी ,बीओपीबी, रोटा वायरस वैक्सीन, पेंटा वाइलेंट, खसरा रुबेला, पीसीबी , डीपीटी, टीडी आदि टीके लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए साफ सफाई पर ध्यान देने, मौसम के अनुकूल ताजा भोजन करने, स्वच्छ पानी का सेवन करने, समय पर सभी टीके लगाने आदि की जानकारी एएनएम द्वारा दी गई। टीकाकरण कार्यक्रम के दौर...