बदायूं, दिसम्बर 13 -- बदायूं/कादरचौक,हिटी। कादरचौक थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 16.500 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत करीब 1.65 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार भी बरामद की है। दरअसल नशे की तस्करी और कारोबार रोकने के लिए एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कादरचौक थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष विक्रम सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। उझानी-कादरचौक रोड स्थित धोकन तिहारे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार सवार अखटामई गांव के रहने वाले रवेंद्र पुत्र अमर सिंह को रोककर हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर कार में रखे एक प्लास्टिक के कैन से 16.500 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रवेंद्र और इस्लाम निवासी सकरी जंगल कोतवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.