16 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- शाहजहांपुर। परशुरामपुरी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 16.1 किलो गांजा, रेनॉल्ट क्विड कार, दो मोबाइल फोन और 1200 रुपये बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की कीमत करीब चार लाख रुपये है। बुधवार की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कसारी पुलिया के पास रात करीब 1:43 बजे कार रोककर तलाशी ली। इसमें अतीक अली (26) निवासी पीरगंज और नासिर अली (35) निवासी दखनऊआ, अल्हागंज पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा खरीदकर छोटी पुड़िया बनाकर आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे। यह भी पढ़ें- सख्त कार्रवाई से टूट रही नशे के सौदागरों की कमर पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.