मधुबनी, दिसम्बर 29 -- झंझारपुर। झंझारपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को जल्द ही आधुनिक और सुविधासंपन्न नया भवन मिलने जा रहा है। करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस नए भवन के निर्माण को लेकर सोमवार को पूर्व मंत्री एवं विधायक नीतीश मिश्रा ने प्रखंड परिषद परिसर पहुंचकर भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल की स्थिति, संभावित ड्रेनेज सिस्टम और निर्माण से जुड़ी अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के मौके पर एसडीएम कुमार गौरव, डीसीएलआर टोनी कुमारी, बीडीओ दीक्षित, सीओ प्रशांत कुमार झा सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे। अधिकारियों ने पूर्व मंत्री को जानकारी दी कि वर्तमान में संचालित पुराने प्रखंड एवं अंचल भवन के साथ-साथ उसके पीछे स्थित कुछ अन्य भवनों को ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।विधायक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.