सासाराम, मार्च 5 -- सूर्यपुरा,एक संवाददाता। लगभग 16 करोड़ की लागत से बनने वाले प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भूमि पूजन वाराणसी से आये पुरोहितों की अगुआई में गुरूवार को किया गया। पंडित पवन पांडेय,संतोष पांडेय व अन्य पुरोहितों के नेतृत्व में जिला पार्षद सदस्या रीता देवी,अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी ने विधि विधान के साथ भूमि पूजन करायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...