16 करोड़ खर्च करने के बाद भी ग्रामीणों के घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी
गिरडीह, मई 14 -- देवरी। देवरी के रानीडीह गांव में पेयजलापूर्ति विभाग के द्वारा निर्मित पंप हाउस एवं पानी टंकी से संबंधित गांवों के ग्रामीणों को नल से पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे करीब 16 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए जल जीवन मिशन कार्यक्रम अन्तर्गत मल्टी विलेज स्कीम ढेंगाडीह जलापूर्ति योजना बेकार साबित हो रही है। इस संबंध में बताया गया कि इस योजना के तहत देवरी के ढेंगाडीह, चोलीडीह, मंझलाडीह, गादी, बरवाडीह, ननकार रानीडीह, धनीरामडीह, रानीडीह तथा गरडीह गांव में पानी पहुंचाने की विभागीय स्वीकृति दी गई थी। जिसके तहत साल 2022 में उक्त कार्य को प्रारंभ कर साल 2024 तक उपरोक्त गांवों के 2051 परिवारों के घरों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका है। जिससे ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.