16 ओएस व चीफ ओएस का किया गया तबादला
चक्रधरपुर, अगस्त 14 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के चीफ ओएस रिजर्वेशन सेल शंभू दीपक का तबादला बिल सेक्सन के प्रभारी के तौर पर किया गया है। चीफ ओएस केडर सीकेपी कमलेश भारती का तबादला रिजर्वेशन सेल में किया गया है। ओएस बिल सेक्शन मृत्युंजय कुमार का तबादला इंजीनियरिंग विभाग के कैडर पर किया गया। इसके अतिरिक्त मकरु तांडी के बिल सेक्शन में, प्रदीप कुमार का बिल सेक्शन से उनके कैडर पर तबादला किया गया है। कुल 16 ओएस और चीफ ओएस का विभिन्न विभागों में तबादला किया गया है। टीएमएस के जूनियर क्लर्क अमरेंद्र कुमार का तबादला इलेक्ट्रिक टीआरएस टीआरडी में किया गया है। इसके अतिरिक्त कल्याण कुमार, मोनालिसा चक्रवर्ती, दुर्योधन पात्रो, डीएन दे और सोनू सुगम का अन्य स्थान पर तबादला किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.